हिमाचल पर पीएम मोदी की पक्की नजर, चुनाव से पहले सौगातों का दौर

हिमाचल फतह के लिए बीजेपी की प्लानिंग जारी है। एक तरफ जहां अलग-अलग नेताओं ने राज्य में अलग-अलग जगहों पर डेरा डाला हुआ है। वहीं सीएम जयराम ठाकुर भी जगह-जगह सौगातों की झड़ी लगा रहे हैं। अब पीएम मोदी भी बिलासपुर को एम्स जैसी बड़ी सौगात देने वाले हैं। कार्यक्रम के मुताबिक पीएम 5 अक्टूबर को बिलासपुर के दौरे पर होंगे और इस दौरान एम्स का उद्घाटन करेंगे। इसके अलावा कई और कार्यक्रमों में भी पीएम मोदी शिरकत कर सकते हैं।

बिलासपुर में रैली भी सकते हैं पीएम मोदी

बताया जा रहा है कि बिलासपुर दौरे पर पीएम मोदी एक विशाल रैली को संबोधित कर सकते हैं। बांदला में हाइड्रो इंजीनियरिंग कॉलेज का उद्घाटन करने के बाद वो एक जनसभा कर सकते हैं। यहां पर रैली कर पीएम मोदी एक बार फिर से चुनावी हुंकार भरेंगे और कई विधानसभा सीटों को साधने की कोशिश करेंगे। बताया जा रहा है कि रैली को लेकर तमाम तरह के प्रबंध भी किए जा रहे हैं। जानकारी ये भी है कि पीएम मोदी के दौरे को लेकर मंगलवार को बजेपी की एक विशेष बैठक होगी। जिसमें सब कुछ फाइनल किया जाएगा।

बारिश से कारण मंडी में वर्चुअल रैली

24 सितंबर को पीएम मोदी देवभूमि में जाने वाले थे और विशाल जनसभा कर हिमाचल में हुंकार भरने की तैयारी थी। लेकिन बारिश की वजह से पीएम मोदी मंडी नहीं पहुंच पाए और वर्चुअल तरीके से रैली को संबोधित किया। इसी बीच अब फिर से प्रधानमंत्री हिमाचल के दौरे पर जाने वाले हैं और चुनाव से पहले सौगातों की झड़ी लगाने के बाद रैली का भी प्लान हो सकते है। जानकारी के मुताबिक अब 5 अक्टूबर को पीएम मोदी का बिलासपुर जाने का कार्यक्रम है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *