दिल्ली के सीएम केजरीवाल बार बार कहते है कि हम दिल्ली में कोरोना के मामले को बढ़ने नहीं देंगे लेकिन ऐसा हो नहीं रहा है। वहीँ अब दिल्ली के निजामुद्दीन से निकले कोरोना के मरीज से पूरा हाहाकार सा मचा दिया हैं। वही दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल ने निजामुद्दीन मंडली को लेकर अपना बयान जारी किया हैं। निजामुद्दीन मंडली को लेकर केजरीवाल ने कहा है कि दिल्ली में 97 मामलों में से 24 मामले मरकज़, निजामुद्दीन के हैं। 41 ने विदेश यात्रा की है और 22 विदेशी यात्रियों के परिवार के सदस्य हैं। 10 मामलों का अभी तक पता नहीं चल पाया है। अभी कोई स्थानीय सामुदायिक प्रसारण नहीं हैं।
साथ ही साथ दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल ने मरकज़ में निजामुद्दीन मामले को लेकर कहा है कि दिल्ली सरकार ने इस मामले में एफआईआर दर्ज करने के लिए उपराज्यपाल को लिखा, मुझे पूरी उम्मीद है कि वह जल्द ही आदेश देंगे। अगर किसी अधिकारी की ओर से कोई लापरवाही पाई गई तो उनके खिलाफ भी कार्रवाई की जाएगी। साथ ही साथ कहा कि अब तक 1,548 लोगों को मार्काज़ (निज़ामुद्दीन) से बाहर लाया गया है, उनमें से 441 रोगसूचक थे। उन्हें अस्पतालों में स्थानांतरित कर दिया गया है और उनके परीक्षण किए जा रहे हैं। 1,107 जो लक्षण नहीं दिखाते हैं उन्हें संगरोध के लिए भेजा गया है।