यस बैंक में जिनके भी पैसे, वह सब सुरक्षित: शक्तिकांत दास

यस बैंक से लोगों को हो रही संकट से अब कुछ रहत मिलने वाली हैं। भारतीय रिजर्व बैंक के 25वें एवं वर्तमान गवर्नर के रूप में कार्यरत शक्तिकांत दास ने कहा कि येस बैंक के ग्राहकों को लेकर कहा है कि बहुत जल्द ही ग्राहको को राहत दी जाएगी। हमारे द्वारा इसपर बड़ी तेजी से काम किया जा रहा है। वहीँ आपको बुधवार से येस बैंक से पैसा निकालने के लिए दिए जायेगे। इसपर से रोक को हटा दिया गया हैं। यानी ग्राहकों अब अपने खातों से 50 हजार रुपये से ज्यादा की राशि निकाल पाएंगे। यह जो पाबंदी हैं वह बुधवार की शाम 6 बजे खत्म हो जाएगी।

साथ ही साथ उन्होंने कहा कि यस बैंक में जिन्होंने भी पैसे डिपॉजिट किये हैं उन सभी ग्राहकों के पैसे बिल्कुल सुरक्षित है, उन्हें किसी भी तरह से घबराने की कोई जरूरत नहीं है। यस बैंक के नया बोर्ड द्वारा इसको देखा जायेगा। नया बोर्ड 26 मार्च से ग्राहकों की सेवा में आसीन रहेगी। वहीँ लोगों को किसी भी तरह के अफवाहों पर ध्यान नहीं देना हैं। यस बैंक में जिस भी ग्राहक के पैसे है वह बिलकुल सुरक्षित हैं और आगे भी रहेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *