ऑफिस में चल रहा है अफेयर तो इन बातों का रखे ध्यान

आज के समय में रिलेशन या अफेयर होना बहुत आम बात हो गई है. कभी कभी तो ऐसा होता है कि जहाँ लोग काम करते है. वहाँ पर उन्हें किसी से प्यार हो जाता है किसी को कही पर किसी से भी प्यार हो जाता है. लेकिन अगर आपको किसी से प्यार है, और ऑफिस में आपका अफेयर चल रहा है. तो ऐसे में आपको बहुत सावधानी बरतने की जरुरत है. अगर आपका अफेयर ऑफिस में चल रहा है तो आपको इन बातों का ध्यान रखना चाहिए.

अगर आपका ऑफिस में अफेयर चल रहा है तो यह बात आप ऑफिस में छुपा कर रखे. क्योकि अगर आप ऐसा नहीं करते है तो आप पूरे ऑफिस में चर्चा का विषय बन जायेंगे हर किसी के जुबान पर सिर्फ़ आपकी ही बाते होगी.

अगर ऑफिस में आपके अफेयर के बारे पता चलता है. तो आपके ऊपर वहाँ रोकटोक ज्यादा बढ़ जायेगी ऑफिस अफेयर के उजगार होने पर सभी की नज़र सिर्फ़ आप लोगों पर ही होती है इसका सीधा असर आपके रिश्ते पर पड़ता है.

ऑफिस अफेयर के कारण सबसे ज्यादा असर आपके काम पर पड़ता है. अगर आप दोनों की लड़ाई हो जाये तो दोनों का काम में मन नहीं लगता है और ऐसे में आपकी परफॉरमेंस घटने लग जाता है.

एक रिश्ते में असुरक्षा की भावना आना बहुत ही जायज़ बात है. लेकिन ऑफिस में आप अपने पार्टनर के सामने किसीसे ज्यादा हँसकर बता कर लेते है. तो वह आपके पार्टनर में असहजता की भावना को उत्पन्न करता है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *