यस बैंक को लेकर निर्मला सीतारमण का बड़ा खुलासा, एसबीआई करने जा रही है निवेश

यस बैंक के पुनर्निर्माण की योजना पर वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने बड़ा खुलासा किया है। उन्होंने कहा है कि एसबीआई ने 49% तक का निवेश किया है। अन्य निवेशकों को भी आमंत्रित किया जा रहा है। उनके निवेश के 26% तक एसबीआई के लिए 3 साल की लॉक-इन अवधि होगी। दूसरों के लिए, उनके निवेश के 75% के 3 वर्ष की लॉक-इन अवधि होगी। योजना को अधिसूचित करने के 3 दिनों के भीतर रोक हटा दी जाएगी। एक नया बोर्ड, जिसमें SBI के कम से कम 2 निदेशक हैं, अधिसूचना जारी होने के 7 दिनों के भीतर कार्यभार संभाल लेंगे।

ANI (@ANI) March 13, 2020

साथ ही साथ वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने कहा कि पूंजीगत आवश्यकताओं को तत्काल और बाद में बढ़ाने के लिए अधिकृत पूंजी को 1100करोड़ रुपये से बढ़ाकर 6200करोड़ रुपये कर दिया गया है।

बता दे कि भारतीय स्टेट बैंक ने गुरुवार को ही कहा था कि वह यस बैंक में 7250 करोड़ रुपए डालने वाली हैं और साथ ही यस बैंक के 725 करोड़ शेयर खरीदेगी। यानी अगर ऐसा होता है तो प्रति शेयर के लिए भारतीय स्टेट बैंक को 10 रुपए निवेश करेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *