उत्तर प्रदेश के फुल-टाइम DGP बने हितेश चंद्र अवस्थी

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ आईपीएस अफसर हितेश चंद्र अवस्थी को यूपी के पूर्णकालिक डीजीपी बनाने के प्रस्ताव पर सहमति दे दी है। बता दें कि आईपीएस अवस्थी ने 31 जनवरी को कार्यवाहक डीजीपी के रूप में कार्यभार संभाला था।

1985 बैच के आईपीएस अधिकारी हितेश चंद्र अवस्थी अपने करियर में साफ छवि के अफसरों में गिने जाते है। बता दें कि हितेश चंद्र अवस्थी करीब 14 वर्ष तक सीबीआई में तैनात रहे हैं। वहीं डीजीपी बनने से पहले हितेश चंद्र सतर्कता अधिष्ठान के निदेशक रह चुके हैं।

पूर्णकालिक डीजीपी बनने के बाद हितेश चंद्र अवस्थी ने सबसे न्यूज 18 से बातचीत की। उन्होंने इंटरव्यू में कहा कि अपराधियों से उसी भाषा में निपटा जाएगा, जो वो समझते हैं। कोई पुलिस पर हमला करेगा तो पुलिस उसे जरूर जवाब देगी। सार्वजनिक स्थानों पर धरना, प्रदर्शन पर कानून के मुताबिक कार्रवाई होगी। किसी भी धरने, प्रदर्शन से आम लोगों को परेशानी नहीं होनी चाहिए। भ्रष्टाचार पर सख़्त कार्रवाई की जाएगी। किसी भी स्तर पर भ्रष्टाचार बर्दाश्त नहीं होगा।

डीजीपी ने आगे कहा कि भ्रष्टाचार पर ज़ीरो टॉलरेंस की नीति पर काम होगा। साइबर अपराध से निपटना प्राथमिकता में ऊपर है। पुलिस को संवेदनशील बनाने पर ज़ोर रहेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *