होली मिलन समारोह में हिस्सा नहीं लेंगे पीएम मोदी, कोरोना वायरस के असर को देखते हुए फैसला

भारत में कोरोना के कई मामले सामने आने से हडकंप मचा हुआ है. अब पीएम मोदी ने भी कोरोना को देखते हुए होली समारोहमें नहीं जाने का फैसला लिया है.

पीएम मोदी ने ट्वीट कर के यह एलान किया है कि वह होली मिलन समारोह में हिस्सा नहीं लेंगे. प्रधानमंत्री ने ये फैसला एक्सपर्ट्स की सलाह पर लिया है.

Experts across the world have advised to reduce mass gatherings to avoid the spread of COVID-19 Novel Coronavirus. Hence, this year I have decided not to participate in any Holi Milan programme.
Narendra Modi (@narendramodi) March 4, 2020

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने लिखा, दुनियाभर में एक्सपर्ट्स ने सलाह दी है कि भीड़ वाले इलाकों में शामिल होने से बचें, ताकि कोरोना वायरस का असर ना फैल पाए. ऐसे में इस साल मैं किसी भी होली मिलन समारोह में हिस्सा नहीं लूंगा.

बता दें कि पीएम मोदी हर साल होली समारोह में हिस्सा लेते हैं. इस समारोह में वह कार्यकर्ताओं और मीडियाकर्मियों से मिलते हैं.लेकिन इस साल वह ऐसा नहीं करने वाले हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *