अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और उनके परिवार के गुजरात के अहमदाबाद में धमाकेदार स्वागत के बाद अब कूटनीति की बारी है. अपने दौरे के दूसरे और आखिरी दिन अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप दिल्ली में हैं और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से द्विपक्षीय वार्ता करेंगे. राष्ट्रपति भवन में आज अमेरिकी राष्ट्रपति का औपचारिक स्वागत हुआ, यहां पर डोनाल्ड ट्रंप को गार्ड ऑफ ऑनर दिया गया. अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने राजघाट पहुंच राष्ट्रपिता महात्मा गांधी को श्रद्धांजलि भी दी.
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा कि वह भारत आने के न्योते के लिए पीएम मोदी का शुक्रिया अदा करते हैं, मेलानिया और मैं भारत के स्वागत से अभिभूत हैं. मैंने और मेलानिया ने महात्मा गांधी को श्रद्धांजलि दी और ताजमहल को भी देखा. ट्रंप ने कहा कि मेरा ये दौरा काफी शानदार रहा और दोनों देश डिफेंस डील करने पर सहमत हुए हैं.
डोनल्ड ट्रंप ने कहा, भारत और अमेरिका के मुल्य एक जैसे हैं. दुनिया सुरक्षित बने, ऐसे उपाय होने चाहिए. देशों के बीच दबाव की राजनीति न हो, ऐसी कोशिश होनी चाहिए. 60 फीसदी भारत का निर्यात अमेरिका से बढ़ा है. ये दौरा दोनों देशों के लिए बहुत अच्छा रहा है. हम भारत का स्वागत देखकर हैरान रह गए.
डोनल्ड ट्रंप ने कहा, भारत में हमारा शानदार स्वागत हुआ. इसे हम हमेशा याद रखेंगे. हम यहां से सुखद अनुभव साथ लेकर जाएंगे.भारत के साथ तीन अरब के सुरक्षा उपकरणों पर सहमति बनी है. पाकिस्तान अपनी धरती पर पनप रहे आतंकवाद को खत्म करने के उपाय करे. इसके लिए अमेरिका की ओर से भी प्रयास किए जा रहे हैं.
वहीँ पीएम मोदी ने भी भारत आने के लिए डोनाल्ड टट्रंप और उनके पुरे परिवार का धन्यवाद किया. डोनल्ड ट्रंप के साथ द्विपक्षीय बातचीत के बाद पीएम मोदी ने कहा, ट्रंप और उनके प्रतिनिधिमंडल का भारत में स्वागत है. पिछले 8 महीनों में राष्ट्रपति ट्रंप से ये मेरी पांचवी मुलाकात है. ट्रंप का ऐतिहासिक स्वागत याद रखा जाएगा. मोदी ने बताया कि ट्रंप और मैंने हर मुद्दे पर बातचीत की है. भारत और अमेरिका के संबंध 21वीं सदी की सबसे महत्वपुर्ण साझेदारी है.
पीएम मोदी ने कहा, मेंटल हैल्थ मामले में भारत और अमेरिका के बीच करार हुआ है. ट्रंप और मैंने हर पहलु पर सकारात्मक बातचीत की है. दोनों देश ड्रग तस्करी से लड़ने के लिए प्रतिबंद्ध हैं. तेल और गैस स्त्रोत के लिए अमेरिका हमारे लिए बहुत अहम है. ट्रंप की नीतियों के कारण दोनों देशों के बीच कारोबार बढ़ा है.
PM Narendra Modi: The most important foundation of the special relationship between India and the USA is people to people contact. Professionals, students, the Indian diaspora in USA have a major contribution in this pic.twitter.com/F7KD6LpTfm
ANI (@ANI) February 25, 2020
मोदी ने कहा, हम एक बड़ी ट्रेड डील के लिए बातचीत करेंगे. हमारे द्विपक्षीय व्यापार में डबल डिजिट की ग्रोथ हुई है. हमारे लोग अमेरिकी अर्थव्यवस्था को मजबूती दे रहे हैं.
वहीँ दूसरी तरफ अमेरिका की फर्स्ट लेडी मेलानिया ट्रंप ने दिल्ली के स्कूल में बच्चों को संबोधित किया और उनके स्वागत के लिए धन्यवाद किया. मेलानिया ने कहा कि बच्चों को इस तरह खुशी का संदेश देना काफी शानदार है, मैंने आज रीडिंग क्लास रूम का भी दौरा किया जहां पर बच्चों को क्या पढ़ाया जाता है इसे जानकर खुशी मिली.