भारत का विदेशी मुद्रा भंडार रिकॉर्ड स्तर पर पहुंच गया है. रिजर्व बैंक के ताजा आंकड़ों के मुताबिक 14 फरवरी को समाप्त सप्ताह में विदेशी मुद्रा भंडार 3.091 अरब डॉलर बढ़कर 476.092 अरब डॉलर के सर्वकालिक रिकॉर्ड स्तर पर पहुंच गया. यह सुस्त पड़ी भारतीय इकोनॉमी के लिए राहत की खबर है.
आरबीआई के मुताबिक मुद्रा भंडार में तेजी का सबसे बड़ा कारण विदेशी मुद्रा परिसंपत्तियों का बढ़ना है. इस सप्ताह में मुद्रा भंडार का महत्वपूर्ण हिस्सा यानी विदेशी मुद्रा परिसंपत्तियां 2.763 अरब डॉलर बढ़कर 441.949 अरब डॉलर हो गईं.
बता दें कि 7 फरवरी को समाप्त सप्ताह में देश का विदेशी मुद्रा भंडार 1.701 अरब डॉलर बढ़कर 473 अरब डॉलर हो गया था. आरबीआई की रिपोर्ट के मुताबिक 14 फरवरी को समाप्त सप्ताह में स्वर्ण भंडार 34.4 करोड़ डॉलर बढ़कर 29.123 अरब डॉलर हो गया है.