शिलांग की 9 साल की बच्ची ने बनाया चिढ़ाने की शिकायतों के लिए ऐप

शिलांग की स्कूल में बार-बार चिढ़ाए जाने से परेशान एक नौ साल की बच्ची ने एक ऐसा एप बना दिया है जिसके जरिये इस जैसे घटनाओं को अधिकारीयों तक शिकायत जा पायेगी.

चौथी कक्षा की छात्रा मेइदइबहुन मजॉव का कहना था कि स्कूल में हर दिन उसके साथ हो रहे व्यहवार के बाद उसका स्वास्थ्य ख़राब होने लगा था जिसके बाद इसको ठीक करने का जिम्मा उसने खुद उथया.

मजॉव ने बताया, मुझे नर्सरी से स्कूल में चिढ़ाया जाता था. मैं बहुत प्रभावित रही. मुझे इससे इतनी नफरत थी कि मैं हमेशा इसका समाधान ढूंढती रहती थी. किसी दूसरे बच्चे के साथ यह नहीं होना चाहिए.

बता दें कि यह एप जल्द ही गूगल प्लेस्टोर पर मिलेगा. इस एप के जरिये पीड़ित अपनी शिकायत को बिना पहचान उजागर किये शिक्षक, परिजन और दोस्तों तक अपनी शिकायत और परेशान किये जाने वाले व्यक्तियों की पहचान पहुंचा देगा.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *