आज यानि शनिवार 8 फरवरी को दिल्ली में विधान सभा चुनाव के लिए वोट डाले जा रहे थे जो अब समाप्त हो गए, क्योंकि वोट गिराने की समय सीमा अब समाप्त हो गयी है। वहीँ अब सभी दिल्लीवाशियों समेत पुरे देश के लोगों की आँख दिल्ली की सत्ता पर लगी हुई है, कि आखिर दिल्ली की गद्दी पर कौन बैठेगा। बता दे कि दिल्ली विधानसभा चुनाव के वोटों की गिनती 11 फरवरी की सुबह होगी और उसके बाद उसी दिन नतीजे आने शुरू हो जायेंगे।
वहीँ बता दे कि वोट तो ख़त्म हो गया, वहीँ अब लोगों की आँखे चुनावी रुझानों में लगी हुई है। वहीँ चुनाव नतीजों के रुझान आने के बाद ऐसा लग रहा है कि दिल्ली के लोगों ने आम आदमी पार्टी को प्रचंड बहुमत दिया है।
हमारे रुझानो के मुताबिक 60% वोट आम आदमी पार्टी को दिया है, 35% वोट बीजेपी को मिला है और वहीँ कांग्रेस और एनी को मिलकर 5% वोट दिए गए हैं।