कांग्रेस ने पंजाब कांग्रेस कमेटी को किया भंग, जानें क्या है पूरा मामला

कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी ने पंजाब की प्रदेश कांग्रेस कमेटी के पदाधिकारियों और कार्यकारी समिति को भंग कर दिया. लेकिन प्रदेश कांग्रेस के अध्यक्ष सुनील जाखड़ अपने पद पर बने रहेंगे. पार्टी ने इस संबंध में एक बयान जारी किया है.

ANI (@ANI) January 21, 2020

बता दें कि पंजाब के मुख्यमंत्री अमरिंदर सिंह ने कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी से मुलाकात की थी. अमरिंदर सिंह ने घोषणा पत्र को लागू करने के मुद्दे पर भी सोनिया गांधी के साथ चर्चा की. बैठक में पंजाब कांग्रेस के प्रमुख सुनील जाखड़ और राज्य की एआईसीसी प्रभारी आशा कुमारी भी मौजूद थीं. हालांकि पंजाब कैबिनेट के संभावित विस्तार की खबरें थीं लेकिन बैठक में इस मुद्दे पर चर्चा नहीं की गई.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *