घंटों इंतजार के बाद अरविंद केजरीवाल ने किया नामांकन दाखिल

दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने मंगलवार को नामांकन दाखिल कर दिया। दरअशल, नामांकन दाखिल करने में उन्हें लंबा इंतजार करना पड़ा। केजरीवाल 7 घंटे के लंबे इंतजार के बाद नामांकन दाखिल करने में सफल रहे। उन्होंने दिल्ली के जामनगर हाउस में नई दिल्ली सीट से पर्चा भरा।

ANI (@ANI) January 21, 2020

नामांकन दाखिल करते वक़्त अरविंद केजरीवाल ने ट्वीट कर कहा कि वे अपना नामांकन दाखिल करने के लिए इंतजार कर रहे हैं। उन्होंने ट्वीट किया कि पर्चा दाखिल करने का इंतजार कर रहा हूं, मेरा टोकन नंबर 45 है। यहां पर्चा भरने के लिए कई लोग लाइन में लगे हैं, मुझे बहुत खुशी है कि लोकतंत्र के इस पर्व में कई लोग शिरकत कर रहे हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *