केंद्रीय मंत्री साध्वी निरंजन ने बोलीं- गांधी सरनेम की जगह फिरोज लिखें प्रियंका

प्रियंका गांधी के भगवा वाले बयान पर सियासत अपने चरम पर है. भाजपा प्रियंका के बयान को लेकर कांग्रेस पर हमलावर है. अब केंद्रीय मंत्री साध्वी निरंजन ज्योति ने कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा पर निशाना साधा है. साध्वी निरंजन ज्योति ने कहा कि प्रियंका जिस तरह आग लगने वाले का समर्थन कर रही है वो बापू (महात्मा गांधी) की सोच नहीं है.

साध्वी निरंजन ज्योति ने ने कहा कि

उधार में जो लिया जाता है सूद समेत वापस लौटना चाहिए. प्रियंका को गांधी सरनेम छोड़ देना चाहिए और अपना नाम प्रियंका फिरोज रखना चाहिए. प्रियंका को ये ध्यान रखना चाहिए कि देश ने विदेश से आने वाली उनकी मां को भी नागरिकता दी है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *