दिल्ली: कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी इंडिया गेट पर जामिया मिलिया इस्लामिया विश्वविद्यालय के छात्रों पर हुई पुलिस की कार्रवाई को लेकर तथा देश मे महिलाओं के खिलाफ हो रहे अत्याचार को लेकर धरने पर बैठीं हैं. प्रियंका के साथ-साथ उनके समर्थक भी धरने पर बैठे हैं. इस दौरान प्रियंका गांधी ने कहा कि देश गुंडों की जागीर नहीं है.
ANI (@ANI) December 16, 2019
जानकारी के मुताबिक बता दें कि इंडिया गेट पर प्रियंका गांधी समेत कांग्रेस के तमाम कार्यकर्ताओं को पुलिस ने इंडिया गेट से हटने को कहा है. दरअसल उन्हें सुरक्षा कारणों से हटने को कहा गया है.
कांग्रेस द्वारा किये जा रहे प्रदर्शन को लेकर रणदीप सुरजेवाला ने कहा कि 2घंटे का ये प्रदर्शन 4बजे शुरू हुआ. उन्होंने कहा कि,
जामिया मिलिया इस्लामिया विश्वविद्यालय के छात्रों के साथ एकजुटता व्यक्त करना है. प्रियंका गांधी के साथ केसी वेणुगोपाल, पूर्व रक्षा मंत्री एके एंटनी, अहमद पटेल और पार्टी के अन्य नेता भी धरने पर बैठे हैं.
यह भी देखें-