#IAmAnuDubey: मैं अपने घर भारत में सुरक्षित क्यों नहीं हूं: संसद के पास प्रदर्शन करती अकेली लड़की

हैदराबाद में महिला डॉक्टर से गैंगरेप करके जलाकर हत्या का मामला एक बार फिर निर्भया की याद दिला दी है। हैदराबाद की महिला डॉक्टर प्रियंका रेड्डी के साथ जो कुछ हुआ, उसके बाद से पूरा देश में आक्रोश फैला हुआ है। वहीँ आज सुबह से एक अकेली लड़की ससंद भवन के पास सड़क पर बैठकर अपना विरोध प्रदर्शन कर रही है।

जब उससे पूछा गया कि वह यहाँ क्या कर रही है तो उसने कहा कि सुबह 7 बजे से बैठी हूं। निर्भया हो गया, कठुआ हो गया। छोटी बच्चियों का रेप हो रहा है। आज वो लड़की जली है कल मैं भी जल जाऊंगी, लेकिन मैं लड़ूंगी. अब डरने का मन नहीं करता, अब मन भर गया है। मेरे साथ कोई नहीं जुड़ा तो भी यहीं अकेले बैठूंगी। मैं किसी से मेरे साथ जुड़ने की उम्मीद भी नहीं करती। मैं ऑफिस नहीं गई। पापा-मम्मी को भी नहीं बताया कि यहां बैठी हूं। मैं बहुत नर्वस हूं। जवाब सरकार देगी, सांसद देंगे इसलिए सांसदों से मिलने और उनसे सवाल पूछने यहां आई हूं। किसी को कोई फर्क ही नहीं पड़ रहा है। अनु दुबे नाम की इस लड़की ने संसद भवन के पिछले गेट पर सुबह से शांति से बोर्ड लेकर बैठी थी। जिसपर लिखा था, Why I cant feel safe in my home, india? यानी मैं अपने घर भारत में सुरक्षित क्यों नहीं हूं?

ससंद भवन के पास बैठी लड़की को दिल्ली पुलिस ने हटा दिया है। पुलिस ने लड़की से कहा कि जंतर-मंतर जाकर प्रदर्शन करो। इससे पहले पुलिस ने लड़की को चाय-बिस्किट भी दिए। बता दें कि हैदराबाद में 22 साल की महिला डॉक्टर रोजाना की तरह ड्यूटी पर जा रही थीं। लेकिन बुधवार को रास्त में उनकी स्कूटी में पंचर हो गया और वह वहां रुक गईं। इसके बाद महिला ने अपनी बहन को फोन करके बताया कि स्कूटी खराब हो गई है। मुझे बहुत डर लग रहा है। बाद में महिला के साथ गैंगरेप होता है और उसे जलाकर मार दिया जाता है। पुलिस को महिला का शव जली हुई हालत में हाईवे पर ब्रिज के नीचे मिला था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *