महाराष्ट्र विधानसभा: एनसीपी के विधायक दिलीप पाटिल होंगे प्रोटेम स्पीकर

महाराष्ट्र विधानसभा के प्रोटेम स्पीकर एनसीपी के विधायक दिलीप वालसे होंगे. इससे पहले बीजेपी विधायक कालिदास कोलंबकर ने इस पद से इस्तीफा दे दिया था. माना जा रहा है कि महाराष्ट्र में उद्धव सरकार शनिवार को अपना बहुमत साबित कर सकती है. हालांकि राज्यपाल ने बहुमत साबित करने के लिए 3दिसंबर तक का वक्त दिया था.

ANI (@ANI) November 29, 2019

आपको बता दें कि महाराष्ट्र विधानसभा में शनिवार को होने वाले फ्लोर टेस्ट को लेकर तैयारियां शुरू कर दी गई हैं. उद्धव सरकार शनिवार की दोपहर दो बजे के करीब बहुमत साबित कर सकती है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *