Mann Ki Baat Episode: आज रविवार को साल 2023 के आखिरी दिन प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने रेडियो कार्यक्रम मन की बात के जरिए लोगों से रूबरू हुए। पीएम ने कहा कि मैं ऐसा महसूस कर रहा हूं जैसे अपने परिवार के लोगों से मिलकर महसूस करता हूं। वैसा ही मैं इस रेडियो कार्यक्रम के माध्यम से आप लोगों से बात करके महसूस करता हूं। इस दौरान प्रधानमंत्री ने देशवासियों को नए साल 2024 की शुभकामनाएं दीं।
फिट इंडिया मिशन की शुरुआत
इस साल के आखिरी एपिसोड में प्रधानमंत्री ने बाजरे के फायदे गिनाते हुए ‘फिट इंडिया मिशन’ की बात की। मोदी ने सद्गुरु जग्गी वासुदेव, हरमनप्रीत कौर, विश्वनाथन आनंद और अक्षय कुमार के ऑडियो संदेश भी सुनाए। उन्होंने कहा, दोस्तों आज शारीरिक स्वास्थ्य और खुशहाली की बहुत चर्चा होती है, लेकिन इससे जुड़ा एक और महत्वपूर्ण पहलू मानसिक स्वास्थ्य है।
मैं आप सभी से आग्रह करूंगा कि फिट इंडिया के सपने को साकार करने की दिशा में नवीन स्वास्थ्य देखभाल स्टार्टअप के बारे में मुझे लिखते रहें। भारत के प्रयास से साल 2023 को (International Year of Millets) के रूप में मनाया गया। इससे इस क्षेत्र में काम करने वाले स्टार्टअप को बहुत सारे अवसर मिले हैं।
read also: Delhi: घाटी में मुस्लिम लीग के बाद तहरीक-ए-हुर्रियत बैन, नए साल से पहले केन्द्र का बड़ा एक्शन
आगे बातचीत करते हुए पीएम ने कहा कि, भारत इनोवेशन का हब बन रहा है। फिट इंडिया से सभी को जुड़ना चाहिए। एक स्टार्टअप ‘टैगाडा स्टार्टअप’ के संस्थापक ने अपने संदेश में ‘गाडा एक्सरसाइज’ पर जोर दिया। अभिनेता अक्षय कुमार ने बताया कि फिट रहने के लिए वह जिम से ज्यादा नेचुरल एक्सरसाइज पर भरोसा करते हैं। जैसे तैराकी, दौड़ और देशी व्यायाम आदि। उन्होंने युवाओं से कहा कि वे फिल्मी सितारों की नकल न करें और फिट रहने के पारंपरिक तरीकों को जीवन में अपनाए।
3 जनवरी को मनाई जाएगी सावित्रीबाई फुले जयंती
भारत नवप्रवर्तन का केंद्र बन गया है। भारत को लेकर पूरी दुनिया में आशा और उत्साह है। (AI) ने जीवन में बड़ा बदलाव ला दिया है। उन्होंने यह भी कहा, ‘मेरे परिवारजनों, कुछ दिन पहले काशी में एक प्रयोग हुआ था, जिसके बारे में मैं ‘मन की बात’ के श्रोताओं को बताना चाहता हूं। 3 जनवरी को हम सावित्रीबाई फुले जी (शिक्षा एवं समाज सुधार) की जयंती मनाएंगे।
read also: Rajasthan Cabinet: बाबा बालकनाथ को नहीं मिली भजनलाल कैबिनेट में जगह, कभी सीएम पद के रहे दावेदार