जम्मू में 18 किलो का RDX हुआ बरामद, दो आतंकी भी गिरफ्तार

भारतीय सेना ने एक बार फिर आतंकियों की मसूबों पर पानी फेर दिया है। जम्मू स्टैंड के पास एक बस से सेना ने 15 किलो का विस्फोटक सामान बरामद किया है। साथ ही सेना ने दो संदिग्ध आतंकियों को भी गिरफ्तार किया गया है।

जम्मू कश्मीर के कठुआ ज़िले में स्थित एक नगर बिलावर से बस में लगाई गयी इस विस्फोटक सामग्री को जम्मू में आतंकियों के पास पहुंचानी थी। भारत के ख़ुफ़िया एजेंसी को इसकी पहले ही भनक लग चुकी थी, जिसके बाद ये खबर सेना तक पहुंची। सेना ने जम्मू केसी थियेटर के नजदीक पहुंचते ही बस को घेर लिया और तलाशी लेना शुरू कर दिया। तलाशी के दौरान उन संदिग्धों के पास से 18किलो विस्फोटक सामग्री बरामद हुई। जिसके बाद सेना ने विस्फोटक सामग्री जब्त कर 2 आतंकियों को गिरफ्तार कर लिया है।

बता दे कि बिलावर में एक महिला ने बस के ड्राइवर और कंडक्टर को पैकेट में बंद उस विस्फोटक सामग्री को जम्मू बस स्टैंड के पास एक व्यक्ति को पकड़ाने को कहा था। जिसके लिए उस महिला ने बस ड्राइवर और कंडक्टर को 200 रुपया दिए थे। जब तक वो ड्राइवर व कंडक्टर उस आतंकी को विस्फोटक सामान सौपता, तब तक उसे सेना ने धर दबोचा और विस्फोटक सामान जब्त कर लिया।

उन दोनों ने सेना को बताया है कि विस्फोटक सामान देने वाली एक महिला थी। लेकिन वो उसको नहीं जनता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *