नए ट्रैफिक नियम लागू हो चुके है तो अब आप सभी ज़रा संभाल कर गाड़ी चलायें वरना आपके सांथ भी ऐसा ही कोई चालान कट सकता है. दरअसल दिल्ली के रहने वाले और गुरग्राम के कोर्ट में काम करने वाले दिनेश मदन सोमवार को किसी छोटे से काम के लिए अपनी2015मॉडल की स्कूटी लेकर निकले.तो ट्रैफिक पुलिस वालो के हत्थे चढ़ गए है.देखते ही देखते ट्रैफिक पुलिस ने उनका23हज़ार का चालान काट कर उनके हाथ में पकड़ा दिया.
दरसअल दिनेश छोटे से काम से घर से अपनी स्कूटी लेकर निकले और थोड़ी दूर ही उन्हें ट्रैफिक पुलिस पुलिस वालो ने पकड़ लिया.बिना हेलमेट पहने दिनेश से जब गाड़ी का रजिस्ट्रेशन,लाइसेंस,एयर पॉल्यूशन एनओसी,हेलमेट और थर्ड पार्टी इंस्युरेन्स के बारे में पूछा गया.तो दिनेश के बाद इन सभी कागज़ात में से कुछ नहीं था.दिनेश ने बोला भी कि वह अभी थोड़ी देर में सारे कागज़ात लाकर दिखा देंगे.तब तक तो ट्रैफिक पुलिस ने उनके हाथ में23हज़ार का चालान काट कर रख दिया था.
दिनेश के पास उस समय तो23हज़ार रुपए नहीं थे.इसलिए ट्रैफिक पुलिस ने उस समय उनकी गाड़ी जब्त कर ली थी.मामला कोर्ट में पहुँचा दिया गया है.अब दिनेश इस पशोपेश में है.कि15हज़ार की स्कूटी के लिए वह23हज़ार रुपए भरे या फिर नयी गाड़ी ही ख़रीद ले.