ज्योतिरादित्य सिंधिया को एमपी के कांग्रेस अध्यक्ष बनाने को लेकर पोस्टर वॉर जारी

कर्नाटक में कांग्रेस की सरकार गिरने के बाद अब मध्य प्रदेश में ये रुख देखा जा रहा है। मध्य प्रदेश के कांग्रेस अध्यक्ष और मुख्यमंत्री कमलनाथ के खिलाफ उसी पार्टी के कार्यकर्त्ता ने उसके खिलाफ पूरे ग्वालियर में पोस्टर वॉर शुरू कर दिया है।

मध्य प्रदेश में कांग्रेस अध्यक्ष को लेकर पूरे ग्वालियर में कांग्रेस के कार्यकर्ताओं ने अध्यक्ष को लेकर पोस्टर वॉर शुरु कर दिया है। जिसमे कांग्रेस अध्यक्ष को लेकर कमलनाथ के खिलाफ ज्योतिरादित्य सिंधिया को मध्य प्रदेश का कांग्रेस अध्यक्ष बनाने की बात की गयी है। पोस्टर में सोनिया गांधी से मध्य प्रदेश के कांग्रेस अध्यक्ष को लेकर अपील की गयी है कि वह बिना किसी दवाब में आए ज्योतिरादित्य सिंधिया को प्रदेश कांग्रेस कमेटी की कमान सौंपे नहीं तो हम इस्तीफा दे देंगे और पार्टी भी छोड़ देंगे।

मध्य प्रदेश में कांग्रेस के कार्यकर्ता कई गुटों में बंटे हैं। लेकिन सबसे ज्यादा ज्योतिरादित्य सिंधिया के समर्थक दबाव बना रहे हैं। ग्वालियर में प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष बनाने को लेकर पोस्टर वार शुरु हो गई है। पोस्टर के जरिए ज्योतिरादित्य सिंधिया के समर्थकों ने उन्हें अध्यक्ष बनाने की मांग उठाई है।

पिछले दो-तीन दिन से प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष को लेकर सिसासी घमासान मचा हुआ है। इस बीच कमलनाथ खुद आज सोनिया गांधी से इसी मसले को लेकर मिले हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *