भारतीय वायुसेना के एयर चीफ मार्शल बीएस धनोआआज विंग कमांडर अभिनंदन वर्धमान के साथमिग-21 लड़ाकू विमान उड़ान भरी.पाकिस्तान की हिरासत से छूटने के छह महीने बाद अभिनंदन ने कॉकपिट में वापसी की है.
ANI Digital (@ani_digital) September 2, 2019
बता दें कि इसी साल 14 फरवरी कोपुलवामा में हुए आतंकी हमले में सीआरपीएफ के 40 से ज्यादा जवान शहीद हो गए थे. भारत ने पाकिस्तान के बालाकोट में आतंकी ठिकानों पर एयर स्ट्राइक (Air Strike) करके इस हमले का बदला लिया. इसके बाद 27 फरवरी को भारतीय सीमा में घुस आए पाकिस्तान के लड़ाकू विमानों का मिग-21 बाइसन से पीछा करते हुए विंग कमांडर अभिनंदन वर्धमानएलओसी पार कर गए थे और पाकिस्तानी फाइटर प्लेन F-16 को मार गिराया था.