कश्मीर पर हलचल के बीच PAK की चाल, आज करेगा ‘गजनवी’ मिसाइल का परीक्षण

जम्मू-कश्मीर मसले पर दुनियाभर में अलग-थलग पड़ चुके पाकिस्तान अब ध्यान भटकाने की कोशिश कर रहा है. आये दिन पाकिस्तानी प्रधानमंत्री इमरान खान और वहां के मंत्री युद्ध के धमकी देते हैं, अब इन सभी के बीच आज पाकिस्तान बैलेस्टिक मिसाइल का टेस्ट करने जा रहा है. पाकिस्तान जिस बैलेस्टिक मिसाइल का टेस्ट गुरुवार को करने जा रहा है उसका नाम गजनवी है, इस मिसाइल कीरेंज 300 किमी. बताई जा रही है.

जानकारी के मुताबिक पाकिस्तान का नेशनल डेवलेपमेंट कॉम्प्लेक्स (NDC) पंजाब (पाकिस्तान) के फतेहजंग में है, जहां से इसे ट्रैक किया जाएगा. वहीं इस मिसाइल को बलूचिस्तान के क्षेत्र में टेस्ट किया जाएगा. इससे पहले पाकिस्तानी पीएम इमरान खान लगातार दुनिया को बताने की कोशिश कररहे हैं कि भारत और पाकिस्तान दोनों ही परमाणु हथियारों से संपन्न है, ऐसे में अगर लड़ाई हुई तो दुनियाभर के लिए नुकसानदेह होगा.

बता दें कि बुधवार को पाकिस्तानी रेल मंत्री शेख रशीद का एक बयान सामने आया था, जिसमें उन्होंने भारत और पाकिस्तान के बीच युद्ध की तारीख का ऐलान किया था. पाकिस्तानी मंत्री ने कहा था कि भारत-पाकिस्तान के बीच अक्टूबर-नवंबर में युद्ध हो सकता है. इन मंत्रियों से पहले भी कई और नेताओं ने इस तरह युद्ध की गीदड़भभकी दी है. बता दें किभारत सरकार ने जम्मू-कश्मीर से अनुच्छेद 370 जब से हटाया है, तभी से पाकिस्तान की हालत खराब है और वो दुनिया के सामने इसमें दखल देने की गुहार लगा रहा है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *