अनुच्छेद 370 के मामले की सुनवाई को सुप्रीम कोर्ट ने संविधान पीठ को सौंपी

जम्मू कश्मीर से जुड़ी 14याचिकाओं पर बुधवार को सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई हुई, जिसमे अनुच्छेद 370को हटाए जाने के मामला सुप्रीम कोर्ट ने पांच जजों की संविधान पीठ को सौंप दिया है। ये संविधान पीठ अक्टूबर के पहले हफ्ते में अनुच्छेद 370पर सुनवाई करेगी।

बुधवार को सुप्रीम कोर्ट में जम्मू कश्मीर से जुडी 14याचिकाएं, जिसमे अनुच्छेद 370से लेकर प्रेस फ्रीडम, नेताओ के दौरे को लेकर याचिकाएं शामिल थी। सुप्रीम कोर्ट ने ये सभी याचिकाओं पर नोटिस जारी करते हुए अनुच्छेद 370का मामला पांच जजों के संविधान पीठ को सौंप दिया है। ये संविधान पीठ अनुच्छेद 370पर अक्टूबर के पहले हफ्ते में सुनवाई करेगी। इन याचिकाओं में जम्मू कश्मीर से अनुच्छेद 370हटाए जाने को गलत ठहराते हुए याचिका को पेश किया गया है।

सुप्रीम कोर्ट में मीडिया की आज़ादी को लेकर भी याचिका दायर की गयी थी जिसमे कहा गया था कि 5 अगस्त से घाटी में मीडिया पर सरकार की ओर से कुछ पाबंदियां दायर की गई थीं,सुप्रीम कोर्ट के चीफ जस्टिस ने जम्मू कश्मीर में प्रेस फ्रीडम को लेकर भी इस मामले पर भी सुनवाई की। सुप्रीम कोर्ट ने जम्मू-कश्मीर में मीडिया की आज़ादी को लेकर केंद्र सरकार को नोटिस जारी किया है। सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र सरकार को सात दिन में जवाब देने को कहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *