यूपी में रैगिंग के नाम पर 150 छात्रों का सिर मुंडवाया

सैफई मेडिकल कॉलेज में रैगिंग द्वारा 150 छात्रों के सर मुंडवाने के मामले में सात लोगों के खिलाफ पुलिस में अर्जी दी गयी है। साथ ही एंटी रैगिंग कमेटी को खंडित कर दिया है तथा सैफई मेडिकल कॉलेज की छात्रावास के वार्डन और सुरक्षा कर्मी को भी हटा दिया गया है।

रैगिंग के नाम पर यूपी के एक कॉलेज से ऐसा मामला सामने आया है जिसको देख कर लगता है कि रैगिंग के नाम पर कॉलेज में सीनियर छात्रों का कितना मन बढ़ा हुआ है। आपको बता दे कि, उत्तर प्रदेश के सैफई मेडिकल कॉलेज के सीनियर स्टूडेंट ने अपने से जूनियर 150 स्टूडेंट का रैगिंग के नाम पर सर मुंडवा दिया और उसे लाइन में चल कर कॉलेज जाने तथा फिर लाइन में चल करछात्रावास आने के लिए मजबूर कर दिया। बता दे कि, मेडिकल परीक्षा पास करके डॉक्टर बनने आए फर्स्ट ईयर के स्टूडेंटस् के साथ क्लास शुरु होने से पहले ऐसी रैंगिंग हुई। कहा जा रहा है कि सीनियर स्टूडेंट्स ने इनके लिए रैगिंग के नाम पर कुछ ऑर्डर जारी किए कि बच्चों को क्या पहनना है, कैसे चलना है, रास्ते में कैसे व्यवहार करना है, क्लास में कैसे जाना है, ये सब कुछ रैगिंग के नाम पर किया जा रहा है।

बता दे कि, सैफई मेडिकल कॉलेज के उपकुलपति राजकुमार ने मीडिया से बात करते हुए ऐसे किसी भी मामले से इंकार कर दिया था। उन्होंने दावा किया था कि यूनिवर्सिटी में रैगिंग संभव ही नहीं है. इसके बाद जब वीडियो वायरल हुए तो यूनिवर्सिटी प्रशासन जागा और कार्रवाई करना शुरु किया.

अब कॉलेज प्रशासन ने 7 सीनियर छात्रों के खिलाफ मामला दर्ज कराने के लिए तहरीर दी है वहीं सभी सीनियरों से 5-5 हजार का जुर्माना वसूलने की भी तैयारी है। इसके खिलाफ सीनियरों ने भी मोर्चा खोलने का मन बना लिया है। छात्रों ने वीसी ऑफिस के बाहर प्रदर्शन भी किया। वहीं उत्तर प्रदेश के ऊर्जा मंत्री श्रीकांत शर्मा ने कहा कि एजुकेशनल इंस्टीट्यू्ट्स में रैगिंग की ऐसी घटनाएं बर्दाश्त नहीं की जाएंगी। वाइस चांसलर को जांच के लिए कहा गया है। जांच के लिए कमेटी बना दी है और जो भी दोषी होगा उसके खिलाफ सख्त एक्शन लिया जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *