केंद्रीय वित्त और कॉर्पोरेट मामलों के मंत्री श्रीमती निर्मला सीतारमणआज शाम 5 बजे नेशनल मीडिया सेंटर में एक प्रेस कॉन्फ्रेंस को संबोधित करेंगी. कहै जा रहा है कि देश की अर्थव्यवस्था को पटरी पर लाने के लिए वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण आज बड़े ऐलान कर सकती है. सूत्रों के मुताबिक शाम 5 बजे होने वाली प्रेस कॉन्फ्रेंस में वित्त मंत्री राहत पैकेज को लेकर कई घोषणाएं कर सकती है. इसमें खासकर ऑटो और रियल्टी सेक्टर को पटरी पर लाने के लिए ऐलान किए जा सकते हैं.
Ministry of Finance (@FinMinIndia) August 23, 2019
सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक, देश के 4 बड़े सेक्टर्स के लिएराहत पैकेज की घोषणा हो सकती है. खासकर फाइनेंशियल सेक्टर, एमएसएमई, MSME रियल एस्टेट, बैंक और एनबीएफसी को लेकर ऐलान होने की उम्मीद है.