आपको याद होगा कि अभी कुछ दिनों पहले हीं बॉलीवुड अभिनेता राहुल बोस से दो केलों के लिए 442 रुपए वसूलने का मामला सामने आया था. जिसके बाद अब इसी तरह का एक मामला मुंबई से सामने आया है. जिसमें एक शख़्स को दो उबले अंडों के लिए 1,700 रुपये चुकाने पड़े.
कार्तिक धर नाम के इस शख़्स ने ट्विटर पर बिल का फोटो शेयर करते हुआ लिखा कि, फोर सीजन्स होटल में दो अंडों की कीमत 1700 रुपये. साथ हीं कार्तिक ने राहुल बोस को भी पोस्ट के कैप्शन में टैग किया और लिखा कि भाई आंदोलन करें? कार्तिक के द्वारा शेयर किए गए बिल में ये दिख रहा है कि जितनी कीमत दो आमलेट की है उतनी ही कीमत उबले अंडों की भी है.
2 eggs for Rs 1700 at the @FourSeasons Mumbai. @RahulBose1 Bhai Aandolan karein? pic.twitter.com/hKCh0WwGcy
Kartik Dhar (@KartikDhar) August 10, 2019
बिल का फोटो शेयर होते हीं लोगों ने होटल को ट्रोल करना शुरु कर दिया. पोस्ट पर एक यूजर ने लिखा कि, इस अंडे के साथ सोना भी निकला है क्या? वहीं दूसरे ने लिखा कि, मुर्गी पक्का किसी अमीर घर की होगी. वहीं इस मामले में होटल द्वारा बयान जारी करना बाकी है. बता दें कि कुछ दिनों पहले हीं अभिनेता राहुल बोस से दो केलों के लिए 442 रुपए वसूलने पर पंजाब के एक हेटल JW Marriott पर 25 हजार रुपए का जुर्माना लगाया गया था. टैक्स से बाहर होने के बावजूद होटल वालों ने केले पर टैक्स लगाया गया था.