अमेरिका के केंद्रीय बैंक फेडरल रिजर्व ने साल 2008की मंदी के बाद पहली बार ब्याज दरों में कटौती की हैं. अमेरिकी फेड के निर्णय का असर भारतीय शेयर मार्केट में देखने को मिल रहा है. सप्ताह के चौथे कारोबारी दिन गुरुवार को सेंसेक्स सुबह 9.48बजे 240.98अंक गिरकर 37,240.14पर कारोबार करता देखा गया. वहीं निफ्टी भी लगभग इसी समय 37.40अंकों की गिरावट के साथ 11,048.00पर कारोबार करते दिखा .
इससे पहले सेंसेक्स 93.94अंकों की कमजोरी के साथ 37,387.18पर, वहीं निफ्टी 25.2अंकों की गिरावट के साथ 11,060.20के स्तर पर खुला. कारोबार के शुरुआती 1घंटे में वेदांता के शेयर 4प्रतिशत तक लुढ़क गए. इसके अलावा टेक महिंद्रा,, इन्फोसिस,एचडीएफसी, यस बैंक, टाटा स्टील, टाटा मोटर्स, एचडीएफसी बैंक और एक्सिस बैंक के शेयर में 1प्रतिशत से ज्यादा की गिरावट दर्ज की गयी. वहीं एचयूएल पावर ग्रिड, इंडसइंड बैंक, टीसीएस, और एचसीएल के शेयर हरे निशान पर कारोबार करते नज़र आये.
बता दें कि अमेरिकी फेडरल रिजर्व ने बेंचमार्क दरों को लगभग चौथाई प्रतिशत तक घटा दिया है. फेड की इस घोषणा से अमेरिकी बाजार सुस्त हो गया है और वहां के शेयर मार्केट में भारी गिरावट दर्ज की गयी है. वहीं अमेरिका के राष्ट्रपति ट्रंप ने संकेत दिया है कि फेडरल रिजर्व बस ब्याज दर में कमी कर रहा है और अर्थव्यवस्था को संभालने के लिए राहत पैकेज जैसी उम्मीद न की जाए.
इस सभी के बीच, कच्चे तेल के बढ़ते दाम तथा विदेशी निवेशकों की जारी बिकवाली से बृहस्पतिवार को शुरुआती कारोबार में रुपया 41 पैसे गिरावट के साथ 69.20 रुपये प्रति डॉलर पर आ गया. बुधवार को यह 68.79 रुपये प्रति डॉलर पर बंद हुआ था. कारोबारियों के अनुसार अन्य प्रमुख मुद्राओं की तुलना में डॉलर के मजबूत होने तथा घरेलू शेयर बाजारों के सतर्कता में खुलने से भी रुपये पर दबाव बना हुआ है.