अपने विवादित बयानों को लेकर चर्चा में रहने वाली हिंदूवादी नेत्री साध्वी प्राची ने एक बार फिर विवादास्पद बयान दिया है. मंच से मुस्लिमों पर निशाना साधते हुए साध्वी प्राची ने कहा कि देश में रहना है तो इंसानियत से रहें. आंखें दिखाईं तो बर्दाश्त नहीं करेंगे.
इतना ही नहीं साध्वी प्राची ने कांवड़ियों से अपील करते हुए कहा कि वो अपने एक हाथ में माला तो दूसरे हाथ में भाला लेकर चलें. अगर कोई आपको आंखें दिखाए तो उठा लो भाला.
बागपत के दाहा इलाके के एक कांवड़ शिविर में पहुंचीं साध्वी प्राची आर्या ने कैराना से समाजवादी पार्टी के विधायक नाहिद हसन के बयान पर भी पलटवार किया. साध्वी प्राची ने कहा कि कांवड़िए, मुस्लिमों द्वारा बनाई जाने वाली कांवड़ न खरीदें और रक्षाबंधन पर मुस्लिमों द्वारा बनाई गई राखी न खरीदें.
इसके साथ ही साध्वी प्राची ने हरिद्वार से कावड़ बनाने वाले मुस्लिमों को बाहर निकालने की अपील भी कर दी. साध्वी प्राची ने कहा कि हरिद्वार में जो मुसलमान कांवड़ बनाते हैं उन्हें यहां से बाहर निकाला जाए.