गृहमंत्री अमित शाह अर्धसैनिक बलों के कामकाज की समीक्षा करेंगे. इस समीक्षा की शुरुआत केंद्रीय रिजर्व पुलिस सीआरपीएफ से होगी. अमित शाह 29 जुलाईको सीआरपीएफ मुख्यालय पर अधिकारियों से कश्मीर और आंतरिक सुरक्षा की समीक्षा करेंगे. इसके बाद अमित शाह इंडो तिब्बत बॉर्डर फोर्स, बॉर्डर सिक्योरिटी फोर्स ,सीमा सुरक्षा बल और नेशनल सिक्योरिटी गार्ड के कामकाज की समीक्षा करेंगे.
गृहमंत्री अमित शाह ने जून महीने में एनडीआरएफ को भी संबोधित किया था जिसमे उन्होंनेकहा कि अपने गठन के बाद से एनडीआरएफ ने तीन हजार बचाव कार्यों में भाग लिया और एक लाख से अधिक लोगों की जान बचाई, जो एक बड़ी उपलब्धि है. इसने न केवल भारत में बल्कि कई अन्य देशों में भी आपदाओं में बहुत अच्छा काम किया है.
एनडीआरएफ की तर्ज पर ही अब 24 राज्यों में राज्य आपदा प्रतिक्रिया बल (एसडीआरएफ) का गठन किया जा चुका है. नागपुर जल्द ही एक बड़ा केंद्र बनने जा रहा है. गृहमंत्री ने कहा कि एनडीए की पहली सरकार के कार्यकाल के दौरान तत्कालीन प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी ने राष्ट्रीय आपदा प्रबंधन समिति का गठन किया और शरद पवार जी को इसका अध्यक्ष बनाकर बहुत अच्छी शुरुआत की.