नीदरलैंड के हेग स्थित अंतरराष्ट्रीय कोर्टआज पाकिस्तान में जासुसी के आरोप में बंद भारतीय नागरिक कुलभूषण जाधव के मामले में आज फैसला सुनाने वाली है. इसके लिए पाकिस्तान की विशेषज्ञों की टिम हेग पहुंच चुकी है.
पाकिस्तानी मीडिया से मिली रिपोर्ट के मुताबिक इस कानूनी टीम का नेतृत्व देश के महान्यायवादी मंसूर खान कर रहे हैं. इसके साथ ही टीम में पाकिस्तान के विदेश विभाग के प्रवक्ता मोहम्मद फैसल भी हेग पहुंचे हैं. पाकिस्तानी मीडिया का कहना है कि देश के कानूनी विशेषज्ञों के मुताबिक आईसीजे कुलभूषण जाधव को रिहा करने के भारतीय अनुरोध को ठुकरा देगा.
आपको बता कि भारतीय नौसेना से रिटायर अधिकारी कुलभूषण जाधव फिलहाल पाकिस्तान की जेल में बंद हैं. पाकिस्तान का दावा है कि कुलभूषण जाधव को पाकिस्तानी सुरक्षा बलों ने 3मार्च 2016को जासूसी और आतंकवाद के आरोप में बलूचिस्तान से गिरफ्तार किया था. इसके बाद जाधव को मौत की सजा सुनाई गई थी. हालांकि भारत पाकिस्तान के दावों को सिरे से खारिज करता आ रहा है.