नेपाल मे बाढ़ का कहर

मूसलाधार बारिश की मार झेल रहा पड़ोसी देश नेपाल के हालात बद से बदत्तर हो गए है. भारी बारिश की वजह से नेपाल के 31 जिले चपेट में आ चुके है. नेपाल के गृह मंत्रालय के मुताबिक अब तक बाढ़ से 78 लोगों की मौत हो चुकी है और 32 से ज़्यदा लोग लापता है.

प्रशासन ने 4000 से ज़्यदा बाढ़ पीड़ित लोगों का रेस्क्यू किया है और करीब 35000 लोग इस बाढ़ से प्रभावित हुए है.

निचले इलाकों में रह रहे लोगों की जिंदगी इस बाढ़ से ज़्यदा प्रभावित हुई है. नेपाल के 20 जिले बाढ़ और भू स्खलन से बुरी तरह प्रभावित हुए है. बाढ़ से प्रभावित क्षेत्रों में नेपाल की पुलिस, सेना, सशस्त्र बल, लोगों के बचाव कार्य में जुटी हुई है. नदियों के उफान के चलते पानी बस्तियों में घुस चूका है. इसके चलते वहां रह रहे लोगों को दूसरी सुरक्षित जगह पहुँचाया गया है.

नेपाल सरकार ने पीड़ितों के लिए राहत घोषणा की है. जिसमे घायलों के लिए मुफ्त इलाज़ और मृतकों के परिवार को नकदी शामिल है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *