राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने हिमाचल प्रदेश के राज्यपाल आचार्य देवव्रत को गुजरात का राज्यपाल नियुक्त किया है. वहीं भाजपा के वरिष्ठ नेता और पूर्व केंद्रीय मंत्री कलराज मिश्रा को हिमाचल प्रदेश का राज्यपाल बनाया गया है.दोनों राज्यपालों की नियुक्ति को लेकर राष्ट्रपति ने आदेश जारी कर दिया है. दोनों के अपने-अपने राज्यों में पद संभालने के बाद नियुक्ति प्रभावी हो जाएगी.
2014के लोकसभा चुनाव में कलराज मिश्र ने उत्तर प्रदेश की देवरिया सीट से चुनाव जीता था. तब उन्हें भाजपा सरकार के पहले कार्यकाल में कैबिनेट मंत्री बनाया गया था. लेकिन साल2017में जब कार्यकाल में तकरीबन दो साल का समय बचा हुआ था तो वे मोदी मंत्रिमंडल से हट गए थे. इसके पीछे उन्होंने अपनी उम्र75साल से अधिक होने का हवाला दिया था. इसी उम्र को आधार बताकर उन्होंने2019में चुनाव न लड़ने का भी ऐलान किया था.
ऐसे में यह माना जा रहा था कि कलराज मिश्र को भी खुद ही सरकार से हटने का ईनाम राज्यपाल बनाकर दिया जा सकता है।अगले तीन महीनों में10राज्यों के राज्यपालों का कार्यकाल समाप्त हो रहा है. इनमें उत्तर प्रदेश के राज्यपाल रामनाईक भी शामिल हैं. रामनाईक का कार्यकाल22जुलाई को खत्म हो रहा है. इसी समय में सरकार को राज्यपालों की नियुक्ति करनी है,जिसकी शुरूआत सोमवार को हिमांचल प्रदेश के नए राज्यपाल की नियुक्ति को लेकर आदेश जारी कर दिए गए.