साल के तीसरे ग्रैड स्लैम विंबलडन (पुरुष वर्ग) के फाइनल में सर्बिया के नोवाक जोकोविच ने स्विटजरलैंड के रोजर फेडरर को हराकर पांचवी बार विंबलडन के खिताब अपनेनाम किया। चार घंटे 55 मिनट तक चले इस मैच में जोकोविच ने फेडरर को 7-6,1-6,7-6,4-6,13-12 से हराया। पांच सेट तक चले इस मैच में अकेले पांचवा सेट हीं करीब दो घंटे तक चला। अंत मे पांचवा सेट टाइब्रेकर मे पहुँचा,जहाँ जोकोविच ने फेडरर को 13-12 से हराया।
बता दें की फेडरर और जोकोविच ने एक दुसरे के खिलाफ विंबलडन में अब तक पांच मुकाबले खेले हैं, जिसमें जोकोविच ने 4 बार जीत हासिल की है। विंबलडन जीतने के साथ ही जोकोविच ने अपने करियर का 16 वाँ ग्रैड स्लैम जीत लिया है। हालांकि सबसे ज्यादा ग्रैड स्लैम रिकार्ड रोजर फेडरर के ही नाम है। साथ हीं फेडरर और जोकोविच दोनो एक मात्र ऐसे खिलाड़ी हैं जिन्होने एक दुसरे को चारों ग्रैड स्लैम में हराया है।