विदेशी कोर्ट द्वारा प्रतिबंधित आतंकवादी हाफिज सईदजिसके ऊपर आतंकवाद वित्तपोषण जैसे मामले दर्ज है. उसने लाहौर हाई कोर्ट में इस मामले के ख़िलाफ़ चुनौती पेश की है. हाफिज के साथ कुछ अन्य आतंकियों ने भी लाहौर हाई कोर्ट का दरवाज़ा खटखटाया है.
आतंकी हाफिज सईदमुंबई में हुए 26 /11 हमले का मास्टर माइंड भी था. हाफिज सईदलश्कर-ए-तैयबा और जमात-उद-दावा जैसे आतंकी संगठन का संस्थापक भी है. पाकिस्तानी मीडिया की माने तो हाफिज सईदके साथ आतंकवादी अब्दुर रहमान, आमिर हमजा, यहया अजीज जैसे कुख्यात आतंकियों ने भी अपने ऊपर दर्ज आतंकी मामलों के ख़िलाफ़ लाहौर हाई कोर्ट में चुनौती पेश की है.
इन सभी की मांग है कि जितनी भी एफआईआर इनके ख़िलाफ़ दर्ज है उन सभी को रद्द किया जाए. हाफिज सईद ने याचिका में साफ़ करते हुए कहा है कि लश्कर-ए-तैयबा, अल कायदा या अन्य आतंकी संगठनों से उनका कोई लेना-देना नहीं है.
इन सभी आतंकियों ने अपने ख़िलाफ़ दर्ज आतंकी मामलों के लिए भारतीय लॉबी को जिम्मेदार ठहराया है. दरसअल मामला ये है कि इस महीने की शरुआत में आतंक रोधी विभाग सीटीडी ने हाफिज सईदऔर अन्य कुछ आतंकियों के ख़िलाफ़ 23 आतंकी मामलें दर्ज किए है. सीटीडी ने आरोप लगया है कि इनके आतंकी संगठन को पांच ट्रस्ट द्वारा पैसा (फंड) मुहेया करवाया जाता है.
पाकिस्तान ने ये कड़ी कारवाही अंतराष्ट्रीय दबाब के बाद की है.