जगन मोहन रेड्डी के निशाने पर कांग्रेस, प्रजा वेदिका के बाद तोड़वाएंगे राजीव स्मृति भवन

वाई एस आर पार्टी के नेता और आंध्रा प्रदेश के मुख्यमंत्री जगन मोहन रेड्डी की नज़रें अब कांग्रेस पर कड़ी करवाई करने पर टिकी हुई है. इससे पहले पूर्व मुख्यमंत्री चंद्रबाबू नायडू पर जगन मोहन रेड्डी सख्त करवाई कर चुके है. कुछ ही हफ्ते पहले जगन मोहन रेड्डी ने पूर्व मुख्यमंत्री चंद्रबाबू नायडू के आलिशान आवास प्रजा वेदिका पर हथोड़ा चलवाया था और उनकी पार्टी तेलुगू देशम पार्टी के ख़िलाफ़ नोटिस भी जरी करवाया था.

कांग्रेस ने वाई एस आर पार्टी पर हमला बोलते हुए आरोप लगया है कि मुख्यमंत्री जगन मोहन रेड्डी की पार्टी विशाखापट्नम में निर्मित कोंग्रेस के मेमोरियल और कल्चरल सेंटर राजीव स्मृति भवन को तोड़ने की तैयारी कर रही है. राजीव स्मृति भवन की स्थापना 2008 में पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी की याद में की गई थी. राजीव गांधी की हत्या से पहेले वह कुछ दिन आंध्र प्रदेश के इसी इलाके में ठहरे थे.

इसलिए राजीव गांधी की याद में विशाखापट्नम में राजीव स्मृति भवन का निर्माण करवाया गया था. राजीव स्मृति भवन एक मेमोरियल और कल्चरल सेंटर हैं जहाँ राजीव गांधी की चित्रों की प्रदर्शनी हमेशा लगी रहती है.

कांग्रेस के नेता हनुमंत राव ने जगन मोहन रेड्डी पर आरोप लगाते हुए कहा है कि वाई एस आर पार्टी बदले की राजनीती कर रही है जो केवल विपक्ष को पूरी तरह से ख़तम करना चाहती है. मुख्यमंत्री जगन मोहन रेड्डी ने पहले ही साफ कर दिया था की वह अवैध निर्माण और अतिक्रमण के ख़िलाफ़ सख्त से सख्त करवाई करेंगे. सड़क के बीच में बने राजीव स्मृति भवन को अवैध निर्माण के तहत तोड़ने की तयारी की जा रही है परन्तु सरकारी आधिकारी के मुताबिक़ ऐसे किसी भी प्रस्ताव को मंजूरी नहीं दी गई.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *