आँखों के नीचे काले घेरे होना आज के समय में बहुत ही आम बात सी हो गई है. आँखों के नीचे की त्वचा बहुत ही कोमल होती है. बहुत से कारणों की वजह से आँखों के नीचे काले घेरे हो सकते है जैसे नींद पूरी ना करना, ज़्यदा स्मोकिंग करना, सोडियम का ज्यादा सेवन करना. एक अध्यन से पता चला की पेट के बल सोने से भी आँखों के निचे काले घेरे आ सकते है. आइये जानते है कुछ उपाए जिनसे आप अपनी आँखों के काले घेरे हटा सकते है.
1 . टमाटर और नींबू का जूस
टमाटर और निम्बू का रस निकाल कर उसे अपनी आँखों के निचे लगाए और दस मिनट के बाद गुनगुने पानी से आंख धो ले।
2. टी बैग (ग्रीन)
ग्रीन टी बैग लीजिए उसे फ्रीज़ में ठंडा होने तक रखिये उसके बाद उसे निकाल कर अपनी आँखों के निचे रख लीजिये। यह प्रक्रिया जितना हो सके उतनी बार करनी है
3. ठंडा दूध
एक कटोरी में ठंडा दूध लीजिए उसमे रुई डुबो कर अपनी आँखों के निचे 10मिनट तक रखिए और उसके बाद सादे पानी से धो लीजिए। यह त्वचा को कोमल भी बनाता है।
4. खीरा
खीरा काले घेरे हटाने में बहुत मददगार साबित होता है। करना यह हैं कि खीरे को फ्रीज़ में ठंडा होने तक रखना है फिर निकाल कर उसके गोल काटकर आँखों पर दस मिनट तक रखना है। उसके बाद चेहरा सादे पानी से मुँह धो लीजिए कुछ ही दिनों में आँखों निचे से काले घेरे हट जाएंगे।
5. आलू का रस
आलू का रस निकाल कर एक कटोरी में डालना है उसमे रोइ भिगोकर अपने कालेघेरे पर रखनी है। यह आपको 10 -15 तक करना है। एक हफ्ते में इसका असर आपको दिखने लगेगा।