Lashkar Terrorist: भारत का एक और दुश्मन ढेर, घर के बाहर आतंकी हंजला अदनान की हत्या

Lashkar Terrorist: भारत का एक और बड़ा आतंकी दुश्मन ढेर हो गया। पाकिस्तान का कुख्यात आतंकवादी हंजला अदनान की घर के बाहर गोली मारकर हत्या कर दी गई। अदनान साल 2015 के उधमपुर हमले का मास्टरमाइंड था।    

प्राप्त जानकारी के मुताबिक, हंजला अदनान को 3 दिसंबर के आसपास अज्ञात बंदूकधारियों ने गोलियों से भूनकर मौत के घाट उतार दिया। अदनान को चार गोलियां मारी गई थी जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। वारदात के बाद हमलावर फरार हो गए थे।

हाफिज सईद का था करीबी

बता दें कि, साल 2015 में जम्मू-कश्मीर के उधमपुर में बीएसएफ (BSF) के काफिले पर हमले की साजिश रची गई थी। यह लश्कर-ए-तैयबा 26/11 मुंबई हमले के मास्टरमाइंड लश्कर प्रमुख हाफिज सईद का बेहद करीबी माना जाता था।

दो जवान हुए थे शहीद

उधपुर आतंकी हमले में सेना के दो जवान शहीद हो गए थे। जबकि 13 बीएसएफ के जवान जख्मी हो गए थे। पुलवामा हमले में भी इस खूंखार आतंकी ने महत्वपूर्ण किरदार निभाया था। इसके बाद वह पाकिस्तान में छिपा रहा।

पाकिस्तान में दुश्मनों का सफाया जारी

इससे पहले मुफ्ती कैसर फारूक, खालिस्तानी आतंकी परमजीत सिंह पंजवड़, एजाज अहमद अहंगर, बशीर अहमद पीर जैसे आतंकियों की मौत हो चुकी है। अभी हाल ही में 26/11 मुंबई हमले की प्लानिंग में शामिल लश्कर-ए-तैयबा के आतंकी साजिद मीर को पाकिस्तान की जेल में जहर देने की बात सामने आई थी। साजिद मीर को गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *