सिख विरोधी दंगा पीड़ितों को बिजली सब्सिडी दे सकती है आप सरकार : आप विधायक

आप विधायक जरनैल सिंह ने सोमवार को कहा कि दिल्ली सरकार 1984के सिख विरोधी दंगा पीड़ितों को बिजली सब्सिडी दे सकती है।

उन्होंने कहा कि इसके तहत सभी पीड़ितों को लाभ मिलेगा। यदि कोई 400यूनिट या उससे कम बिजली इस्तेमाल करता है तो उसे बिल का भुगतान नहीं करना पड़ेगा।

तिलक नगर से विधायक सिंह ने कहा कि इससे पहले कुछ विशेष कालोनियों में रहने वाले पीड़ितों को ही सब्सिडी मिलती थी, लेकिन अब शहर के किसी भी कोने में रहने वाले व्यक्ति को सब्सिडी मिलेगी।

सरकार के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि लाभार्थियों की पहचान करने के लिए राजस्व विभाग सर्वेक्षण कर चुका है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *