मायावती ने गिरीश कर्नाड के निधन पर शोक व्यक्त किया

बहुजन समाज पार्टी (बसपा) की अध्यक्ष मायावती ने फिल्म जगत और रंगमंच के प्रख्यात कलाकार गिरीश कर्नाड के निधन पर सोमवार को शोक व्यक्त करते हुए कहा है कि वह अपने काम के लिए हमेशा याद किये जायेंगे।

मायावती ने ट्वीट कर कहा, प्रख्यात लेखक, रंगकर्मी, अभिनेता और निर्देशक गिरीश कर्नाड का निधन, अति-दुःखद है। उनके परिवार एवं मित्रों के प्रति मेरी गहरी संवेदनाएं ।

उन्होंने कहा, कला जगत के लिए यह अपूर्णीय क्षति है। बहुमुखी प्रतिभा के धनी कर्नाड देश और जनसेवा के लिए भी लगातार तत्पर रहे, जिसके लिए भी वे याद किए जाते रहेंगे।

उल्लेखनीय है कि कर्नाड का बेंगलुरु में लंबी बीमारी के बाद 81साल की उम्र में सोमवार को निधन हो गया।

भाषा

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *