पुदुचेरी के मुख्यमंत्री वी नारायणसामी ने शुक्रवार को कहा कि प्रदेश सरकार प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में केन्द्र में दूसरी बार बनी राजग सरकार के साथ तालमेल बनाकर काम करेगी।
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और नये मंत्रिपरिषद के शपथग्रहण समारोह में गुरुवार को शिरकत के बाद लौटे नारायणसामी ने पत्रकारों से कहा कि हम राजग सरकार के साथ तालमेल बनाकर काम करेंगे और पुदुचेरी के विकास के लिये केंद्र-प्रायोजित योजनाएं लागू करेंगे।
उन्होंने कहा कि वह जल्द ही पुदुचेरी की वित्तीय आवश्यकताओं खासकर प्रदेश सरकार के कर्मचारियों के लिये सातवां वेतन आयोग लागू कराने के लिये प्रधानमंत्री से मुलाकात करेंगे।
भाषा