गिरिराज सिंह के पाकिस्तान भेजे जाने वाले बयान पर तेजस्वी का पलटवार, कहा- भारत किसी के बाप का नहीं

राष्ट्रीय जनता दल के नेता और बिहार के पूर्व उप-मुख्यमंत्री तेजस्वी यादव ने केंद्रीय मंत्री और बेगूसराय से बीजेपी के उम्मीदवार गिरिराज सिंह पर हमला बोलते हुए कहा है कि भारत किसी के बाप का देश नहीं है.

दरअसल गिरिराज सिंह ने अपने बयान में कहा था कि विरोधिओं को पकिस्तान भेजने की बात कही थी. गिरिराज सिंह के इस बयान को आड़े हाथ लेते हुए तेजस्वी यादव ने यह पलटवार किया है.

तेजस्वी यादव ने कहा, गिरिराज सिंह कहते हैं कि सबको पाकिस्तान भेज देंगे. भारत किसी के बाप का देश नहीं है जो सबको पाकिस्तान भेज देंगे. ऐसा नहीं कि तेजस्वी यादव ने पहली बार गिरिराज सिंह पर हमला बोला है. इससे पहले तेजस्वी यादव उन्हें विषराज और गिरगिटराज भी कह चुके हैं.

तेजस्वी यादव ने कहा था, ऐई गिरगिटराज! जमींदारी के दिन लद गए पर तुम्हारी जमींदारी नहीं गई! तुम्हारे बाप का ज़मीन है ये? दलित, पिछड़ा, आदिवासी, अल्पसंख्यक को पाकिस्तान जाने कहता है! 90 के पहले वाला बंधुआ समझे हो? अरे हम मूलनिवासी हैं! तुम जाओ पाकिस्तान!

आपको बता दें कि गिरिराज सिंह बीजेपी के टिकट पर बेगूसराय लोकसभा सीट से चुनाव लड़ रहे हैं. यहां उनका मुकाबला सीपीआई के उम्मीदवार कन्हैया कुमार और आरजेडी के उम्मीदवार तनवीर हसन से है.यहाँ चौथे चरण में ही वोटिंग हो चुकी है और 23 मई को परिणाम आयेंगे.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *