पश्चिम बंगाल में अमित शाह की रैली को ममता का लगाम, नहीं मिली अनुमति

लोकसभा चुनावों के दरमियां चल रही सियासी सरगर्मियों के बीच पश्चिम बंगाल में सत्ता पर काबिज़ पार्टी टीएमसी और बीजेपी के बीच तनातनी में बढ़ती दिख रही है। एक तरफ जहां पीएम मोदी और ममता बनर्जी लगातार एक-दूसरे पर सियासी हमलावर हैं। वहीं, दूसरी तरफ लगभग हर चरण के चुनाव में पश्चिम बंगाल में हिंसा देखने को मिली है।

इसे लेकर बीजेपी और टीएमसी में एक-दूसरे पर आरोप-प्रत्यारोप का दौर भी जारी है। उधर, बीजेपी सूत्रों के हवाले से मिली जानकारी के मुताबिक, पश्चिम बंगाल के जाधवपुर में पार्टी अध्यक्ष अमित शाह को चुनावी रैली की अनुमति नहीं दी गई है। माना जा रहा है कि इससे बीजेपी और टीएमसी के बीच तल्खी और नये रुप में उभर कर सामने आयेगी.

BJP sources: Party President Amit Shah denied permission to hold road show in Jadavpur, also denied permission to land chopper. (file pic) pic.twitter.com/yb0VDh8ci4
ANI (@ANI) May 13, 2019

पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी और पीएम नरेंद्र मोदी कई बार चुनावी मंचों से एक-दूसरे पर हमलावर हुए। कुछ दिन पहले पीएम के हमलावर तेवर से नाराज ममता बनर्जी ने कहा था कि जब मोदी उन्हें सिंडिकेट कहते हैं तो उनकी इच्छा होती है कि वह पीएम को प्रजातंत्र का थप्पड़ मारें। वहीं पीएम मोदी ने ममता पर पलटवार करते हुए उन्हें स्पीड ब्रेकर दीदी बताया था और कहा था कि मैं उनका सम्मान करता हूं, इसलिए उनका थप्पड़ भी खा लूंगा।

इधर, अब यह तल्खी और बढ़ती दिख रही है। दरअसल, जाधवपुर में बीजेपी अध्यक्ष अमित शाह को चुनावी रैली करनी थी। पर, प्रशासन ने उनके हेलिकॉप्टर को लैंड करने की इजाजत नहीं दी है। बीजेपी ने इसके लिए टीएमसी पर निशाना साधा है। बता दें कि बीजेपी नेता शुरू से ही अपने भाषणों में कहते रहे हैं कि ममता बनर्जी सूबे में तानाशाही रवैया अपना रही हैं।

बता दें कि पश्चिम बंगाल में लोकसभा चुनावों के दौरान लगभग हर चरण में हिंसा देखने को मिली। रविवार को छठे चरण के दौरान भी बंपर वोटिंग के बावजूद कई क्षेत्रों में भारी पथराव और आगजनी की खबरें सामने आईं। बंगाल के मेदिनीपुर जिले के एक पोलिंग बूथ के पास उपद्रव और पथराव के कारण तनाव की स्थिति बनी रही।

वहीं पश्चिम बंगाल में घाटल से बीजेपी कैंडिडेट भारती घोष पर टीएमसी समर्थकों ने हमला हुआ था। इसके अलावा यहां बंगाल के बीजेपी चीफ दिलीप घोष पर भी हमले की कोशिश की गई। भारती की गाड़ी तोड़ दी गई थी और उन्हें एक मतदान केंद्र पर जाने नहीं दिया जा रहा था।

भारती घोष के काफिले पर हुए हमले में 2 जवान भी घायल हुए थे। वहीं,दूसरी तरफछठे चरण के मतदान से पहले शनिवार रात एक बीजेपी कार्यकर्ता की हत्या हो गई, जबकि दो अन्य को गोली मार दी गई, जिनकी हालत गंभीर बनी हुई है। झारग्राम में रविवार को मतदान शुरू होने से पहले भारतीय जनता पार्टी के बूथ कार्यकर्ता रामेन सिंह का शव मिला था।

इसी तरह पूर्वी मेदिनीपुर के भगवानपुर में पिछली रात बीजेपी के दो कार्यकर्ताओं को गोली मार दी गई, जिनकी पहचान रंजीत मैती और अनंत गुचैत के तौर पर की हुई है। दोनों का इलाज चल रहा है। इससे पहले यहां पोलिंग बूथ पर ही देसी बम से हमला किए जाने की भी खबर सामने आई थी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *