ICSE बोर्ड ने घोषित किया परिणाम, 10वीं टॉपर Juhi Kajaria को मिले 99.60% मार्क्स, 12वीं में दो स्टूडेंट्स के 100% अंक

CISCE बोर्ड 2019 की परीक्षा के रिजल्ट आज दोपहर 3 बजे जारी हो गए. ICSE का कुल रिजल्ट 98.54% है. ICSE 10वीं में जूही कजारिया (Juhi Kajaria) और मनहर बंसल को 99.60% मार्क्स मिले.

जबकि, ISC 12वीं में कोलकाता के देवांग कुमार अग्रवाल (Dewang Kumar Agarwal) और बेंगलुरु की विभा स्वामीनाथन (Vibha Swaminathan) को 100% मार्क्स मिले. 10वीं-12वीं के स्टूडेंट्स अपना रिजल्ट (CISCE) की आधिकारिक वेबसाइट results.cisce.org, cisce.org. पर देख सकते हैं.

इस बार CISCE 10वीं और 12वीं का रिजल्ट समय से पहले ही जारी किया जा रहा है. बता दें कि इस साल ICSE 10वीं की परीक्षाएं 22 फरवरी से 25 मार्च तक हुई थीं. वहीं ISC 12वीं की परीक्षाएं 4 फरवरी से 25 मार्च तक हुई थीं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *