उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सीबीएसई की दसवीं की परीक्षा में उत्तीर्ण छात्र छात्राओं को सोमवार को बधाई दी।
योगी ने कहा, सीबीएसई की 10वीं की परीक्षा में उत्तीर्ण हुए सभी छात्र-छात्राओं को बधाइयां।
उन्होंने कहा कि वह ईश्वर से उनके उज्जवल भविष्य के लिए प्रार्थना करते हैं।
योगी ने ट्वीट किया, उनके इस परिणाम के लिए प्रेरणास्रोत रहे उनके अभिभावकों और मार्गदर्शक गुरुजनों को भी मेरी तरफ से अशेष मंगल कामनाएं।
उल्लेखनीय है कि सीबीएसई ने सोमवार को 10वीं के नतीजे घोषित कर दिये जिसमें विद्यार्थियों का उत्तीर्ण प्रतिशत 92.45रहा। परीक्षा में लड़कियों ने 2.31प्रतिशत के अंतर से लड़कों से बाजी मार ली।
पांच सौ अंक में से 499अंक हासिल कर 13छात्रों ने पहला स्थान हासिल किया जबकि दूसरे और तीसरे स्थान पर क्रमश: 24और 58छात्र रहे।
भाषा