नाइजर की राजधानी नियामे में अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे के पास टैंकर ट्रक में रविवार रात धमाका होने से 55 लोगों की मौत हो गई। गृह मंत्रालय के एक प्रवक्ता ने सोमवार को यह जानकारी दी।
अधिकारी ने कहा, विस्फोट में मरने वालों की संख्या 55 एवं घायलों की संख्या 36 है।
प्रत्यक्षदर्शियों ने कहा, लोग जल गए थे।
उन्होंने बताया कि लोग रेल पटरियों पर पलटे ट्रक से लीक हो रहे पेट्रोल को इकट्ठा करने की कोशिश कर रहे थे, जब यह विस्फोट हुआ।
एएफपी