शिवसेना की बुर्के पर बैन पर बोले अठावले,कहा- सभी मुस्लिम महिलाएं आतंकवादी नहीं

बीजेपी की अलाइंस पार्टनर शिवसेना ने श्रीलंका पर बुर्के पर बैन के ऊपर बयान दिया था जिसमें उन्होंने कहा था कि श्रीलंका की तरह भारत में भी बुर्खा बैन होना चाहिए.

शिवसेना के इस बयान के बीजेपी के ही दूसरे गठबंधन दल रिपब्लिकन पार्टी ऑफ इंडिया के नेता और केंद्रीय मंत्री रामदास अठावले ने इस मां ग को ख़ारिज करने की अपील की है.

रामदास अठावले आ कहना है कि भारत में बुर्खे पर बैन लगाने की बात गलत है. उनका कहना है कि बुर्खा पहनने वाली हर औरत आतंकवादी नहीं होती. उन्होंने कहा कि यह एक परंपरा है और मुस्लिम महिलाओं को हक है कि वह बुर्का पहन सकती हैं.

केंद्रीय मंत्री ने कहा, भारत में बुर्के पर प्रतिबंध नहीं लगना चाहिए. सभी महिलाएं जो बुर्का पहनती हैं वह आतंकवादी नहीं हैं. अगर कोई आतंकवादी है तो उसका बुर्का हटाया जा सकता है. रामदास अठावले ने कहा कि महाराष्ट्र की कोई भी महिला आतंकवादी गतिविधियों में संलिप्त नहीं हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *