प्रधानमंत्री मोदी ने ऑस्ट्रेलिया में हुए आतंकवादी हमले की कड़ी निंदा की, लोगों के साथ जताई एकजुटता

PM Narendra Modi

(नई दिल्ली): प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने रविवार को ऑस्ट्रेलिया में हुए आतंकवादी हमले की निंदा की और दुख की इस घड़ी में वहां के लोगों के प्रति एकजुटता व्यक्त की। प्रधानमंत्री ने कहा, “ऑस्ट्रेलिया के बॉन्डी बीच पर आज हुए उस भयावह आतंकवादी हमले की मैं कड़ी निंदा करता हूं, जिसमें यहूदी पर्व हनुक्का के पहले दिन का जश्न मना रहे लोगों को निशाना बनाया गया।”

पीड़ित परिवारों के प्रति संवेदनाएं व्यक्त

प्रधानमंत्री ने कहा, “भारत की जनता की ओर से, मैं उन परिवारों के प्रति अपनी हार्दिक संवेदना व्यक्त करता हूं जिन्होंने अपने प्रियजनों को खो दिया है। दुख की इस घड़ी में हम ऑस्ट्रेलिया की जनता के साथ एकजुटता से खड़े हैं।”

भारत की आतंकवाद के खिलाफ नीति

पीएम मोदी ने कहा कि भारत आतंकवाद को कतई बर्दाश्त नहीं करने की नीति अपनाता है और इसके सभी रूपों तथा अभिव्यक्तियों के खिलाफ लड़ाई का समर्थन करता है।

ऑस्ट्रेलिया के सिडनी स्थित बॉन्डी बीच पर रविवार को यहूदी समुदाय के उत्सव के दौरान दो बंदूकधारियों की अंधाधुंध गोलीबारी में 11 लोगों की मौत हो गई। ऑस्ट्रेलियाई अधिकारियों ने इसे आतंकवादी हमला करार दिया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *