दर्शकों के लिए प्रसार भारती का एक और तोहफा, Waves OTT पर उपलब्ध कराया देश का पहला AI बैंड ‘त्रिलोक’

Prasar Bharti Trilok

नई दिल्ली: प्रसार भारती ने नवरात्र में अपने दर्शकों को एक और बड़ा तोहफा दिया है। भारत के सार्वजनिक सेवा प्रसारक प्रसार भारती ने भारत का पहला एआई बैंड ‘त्रिलोक’ प्रस्तुत किया है, जो कि WAVES OTT के जरिये श्रोताओं और दर्शकों तक पहुंच सकेगा। दूरदर्शन चैनलों के अलावा आकाशवाणी पर भी इसका आनंद लिया जा सकेगा। इस पहल से त्रिलोक के नवीनतम प्रोजेक्ट्स करोड़ों लोगों तक पहुंचेंगे।

दुर्गा मां को समर्पति “रूपं देहि” भजन

हाल ही में इस एआई बैंड ने “रूपं देहि” नाम से एक भजन प्रस्तुत किया है, जो माँ दुर्गा को समर्पित है और “अर्गलास्तोत्र” से प्रेरित है। इस वीडियो में कोलकाता की दुर्गा पूजा झलकती है, जिसमें अनुष्ठान, दृश्य कला और एआई म्यूज़िक का मेल है। इसके अलावा, त्रिलोक ने प्रसिद्ध गणेश आरती “सुखकर्ता दुखहर्ता” को आधुनिक संगीत की परतों के साथ नए अंदाज़ में प्रस्तुत किया है, ताकि युवा श्रोताओं तक यह भक्ति गीत उनकी मूल भावना के साथ पहुँचे। ये कार्यक्रम पूरे देश में आकाशवाणी और दूरदर्शन चैनलों पर प्रसारित होंगे तथा डिजिटल दर्शकों के लिए WAVES OTT पर भी उपलब्ध रहेंगे।

भारतीय दर्शकों का बढ़ेगा आनंद

यह पहली बार है जब प्रसार भारती एआई आधारित बड़े स्तर पर तैयार कंटेंट को अपने नेटवर्क्स पर पेश करने जा रहा है, जिससे परंपरा और नवाचार का संगम करोड़ों दर्शकों-श्रोताओं तक पहुँचेगा। प्रसार भारती के सीईओ गौरव द्विवेदी ने कहा, “प्रसार भारती का प्रयास हमेशा से यही रहा है कि भारतीय दर्शकों तक ऐसा कंटेंट पहुँचे जो नवीन, प्रासंगिक और संस्कृति से जुड़ा हुआ हो।


दर्शक और श्रोता वेव्स ओटीटी पर त्रिलोक का संगीत और साथ ही सांस्कृतिक, धार्मिक और मनोरंजन से जुड़ा विविध कंटेंट देख-सुन सकते हैं। वेव्स ओटीटी पर लाइव टीवी, रेडियो चैनल, ऑन-डिमांड शो, फ़िल्में, पत्रिकाएँ और विशेष कार्यक्रम उपलब्ध हैं, जो भारत की विविध मीडिया धारा को एक ही प्लेटफ़ॉर्म पर लाते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *