CM रेखा गुप्ता ने 55 मेगावाट सौर परियोजना का किया शुभारंभ , 1000 सरकारी भवनों पर लगेंगे सोलर पैनल

Delhi Solar Power Project: (नई दिल्ली): दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने शुक्रवार को राजधानी में 55 मेगावाट सौर ऊर्जा उत्पादन की एक महत्वाकांक्षी परियोजना की शुरुआत की। इस परियोजना के तहत उत्तर पश्चिम दिल्ली के रिठाला क्षेत्र में स्थित 1000 सरकारी इमारतों की छतों पर सौर पैनल लगाए जाएंगे।

मुख्यमंत्री ने रिठाला स्थित सीवेज ट्रीटमेंट प्लांट में एक 25 किलोवाट के सौर संयंत्र का उद्घाटन करते हुए कहा कि यह कार्य अगले साल जनवरी तक पूरा कर लिया जाएगा और अन्य चिन्हित सरकारी भवनों पर सौर प्रणालियों की स्थापना का कार्य भी तेजी से शुरू होगा।”

स्वच्छ और हरित दिल्ली की दिशा में कदम

मुख्यमंत्री गुप्ता ने इस अवसर पर क्षेत्र में एक नया अग्निशमन केंद्र भी जनता को समर्पित किया। साथ ही, उन्होंने टाटा पावर दिल्ली डिस्ट्रीब्यूशन लिमिटेड की एक नई पावर ग्रिड परियोजना की भी आधारशिला रखी। उन्होंने कहा भाजपा सरकार कचरे के वैज्ञानिक निपटान को प्राथमिकता दे रही है। हम अपशिष्ट से ऊर्जा और बायोगैस संयंत्रों की स्थापना कर स्वच्छ और हरित दिल्ली का एक स्वर्णिम अध्याय लिख रहे हैं।”

ई-कचरा प्रसंस्करण संयंत्र पर भी काम शुरू

मुख्यमंत्री ने बताया कि तेहखंड क्षेत्र में एक ई-कचरा प्रसंस्करण संयंत्र पर भी कार्य प्रारंभ हो चुका है। यह संयंत्र मोबाइल फोन, चार्जर, बैटरियां और अन्य बेकार इलेक्ट्रॉनिक सामान का वैज्ञानिक तरीके से निपटान करेगा। उन्होंने राजधानी में ठोस कचरे की गंभीर स्थिति को रेखांकित करते हुए कहा दिल्ली में प्रतिदिन 11,000 से 12,000 टन ठोस कचरा उत्पन्न होता है, लेकिन केवल 7,000 टन का ही निपटान किया जा पाता है। अगर यही हाल रहा तो कचरे के पहाड़ कभी नहीं हटेंगे। हमारी सरकार ने पुराने कचरा संयंत्रों का आधुनिकीकरण किया है और नए अपशिष्ट-से-ऊर्जा संयंत्र स्थापित किए जा रहे हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *